मुंबई : पौष मास के उपलक्ष्य में चुनाभट्टी परिसर के टाटानगर के संत माऊली मंदिर तथा कांजूरमार्ग के महापौर प्रांगण में हाल ही में अखंडित हरिनाम सप्ताह का आयोजन किया गया था। इस सप्ताह में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘हिन्दुओं की वर्तमान स्थिति तथा हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता’ इस विषय पर प्रवचन का आयोजन किया गया था।
इस समय डॉ. लक्ष्मण जठार ने धर्मशिक्षा के अभाव के कारण हिन्दुओं की बनी दयनीय स्थिति को विशद करते हुए लव्ह जिहाद, सरकार के नियंत्रणवाले मंदिरों में हो रहे घोटाले, चलचित्रों के माध्यम से हिन्दुओं के धर्मस्थलों पर हो रहे आघातों के संदर्भ में उपस्थित जिज्ञासुओं को अवगत कराया। उन्होंने इस स्थिति में परिवर्तन लाने हेतु हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता तथा उसके लिए हर एक हिन्दू को साधना की आवश्यकता का महत्त्व विशद किया।
चुनाभट्टी में ५० तथा कांजूरमार्ग में ८० जिज्ञासुओं ने इन प्रवचनों का लाभ उठाया।
क्षणचित्र
१. चुनाभट्टी में कामगार संत सेवा मंडल के श्री. राघुजी दरपे तथा कांजूरमार्ग में श्री. विश्वास ने अल्पावधि में ही कार्यक्रम का नियोजन किया !
२. चुनाभट्टी के हिन्दू चेतना संघ के ६ कार्यकर्ता इस मार्गदर्शन के लिए उपस्थित थे। ७ जनवरी २०१८ को हिन्दू चेतना संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम के लिए उन्होंने डॉ. लक्ष्मण जठार को सन्माननीय अतिथि के रूप में आमंत्रित किया !
३. कार्यक्रमस्थल पर धर्मशिक्षा की फ्लेक्स प्रदर्शनी तथा ग्रंथप्रदर्शनी लगाई गई थी।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








