Menu Close

नाइजीरिया – बोको हरम ने दस लोगों के हाथ काटे, शरिया कानून तोड़ने का आरोप

कार्तिक पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

नाइजीरिया – आतंकवादी संगठन बोको हरम ने नाईजीरिया में इस्‍लामी शरिया कानून तोड़ने के नाम पर दस लोगों के हाथ काट दिए। इन लोगों को लूटपाट और चोरी समेत कई मामलों में दोषी ठहराया गया था।

इस्‍लाम के लिए काट दिए हाथ

बोको हरम ने नाईजीरिया में लूटपाट और चोरी जैसे अपराधों से शरिया कानून तोड़ने के अपराध में दस लोगों को उनके हाथों से जुदा कर दिया। स्‍थानीय अखबार ‘पंच’ के मुताबिक यह घटना मूबी में हुई है जहां संगठन ने इस्‍लाम की खिलाफत होने की घोषणा की है। गौरतलब है कि नाईजीरिया पर धीरे-धीरे बोको हरम का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। हाल ही में इस आतंकी संगठन ने एक स्‍कूल से 200 लड़कियां अगवा कर ली थीं। इसके बाद आतंकी संगठन से इन लड़कियों को वापस करने की बात की गई तो आतंकी संगठन ने कहा कि वह लड़कियां अपने घर वापस नही लौट सकती हैं क्‍योंकि अब वे शादीशुदा हैं। 

लोगों का पलायन जारी

नाइजीरिया में बोको हरम के बढ़ते आतंक को देखते हुए लोगों ने घर-संपत्ति छोड़कर भागना शुरू कर दिया है। इन लोगों को विद्रोहियों से डर है जो बोको हरम के लिए जिहादियों की नियुक्ति करते हैं। गौरतलब है कि बोर्नो राज्‍य के डिप्‍टी गर्वनर ने कहा है कि आने वाले दिनों में बोको हरम के आतंकी अदामावा, बोर्नो और योबे के उत्तरी राज्‍यों में घुसपैठ कर सकता है। इसके साथ ही डिप्‍टी गर्वनर अल्‍हाजी जन्‍ना मुस्‍तफा ने कहा कि संघीय सरकार चाहे तो नाईजीरिया को इस्‍लामिक राज्‍य बनने से रोक सकती है। 

बढ़ रहा है बोको हरम का खतरा

नाईजीरिया में बोको हरम का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इस समय बोको हरम के कब्‍जे में नाईजीरिया के नॉर्थन रीजन के 15 शहर हैं। इन राज्‍यों में बोको हरम ने हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में बोको हरम ने 3 हजार से ज्यादा लोगों को मौत दी है जिनमें ज्‍यादातर ईसाई धर्म को मानने वाले शामिल थे।

स्त्रोत : इन एक्सट लाइव

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *