Menu Close

भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पार कर मार गिराए ३ पाकिस्तानी सैनिक

केवल एक नहीं, एेसे ही आक्रमण करते रहना यही सैनिकों की शहादत का असली बदला होगा ! – सम्पादक, हिन्दूजागृति

श्रीनगर – आतंकवाद पर पाकिस्तान के अड़ियन रुख पर भारत ने जवाबी हमला बोला है। भारतीय सेना की टुकड़ी ने रविवार शाम अपने सैनिकों की शहादत का बदला लेते हुए एलओसी के पार जाकर पाक पर जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेना के जवानों ने पाक सीमा में घुसकर ३ पाक जवानों को ढेर कर दिया। भारतीय सेना की कार्रवाई में ४ पाक जवान घायल भी हुए हैं।

उच्च सूत्रों ने बताया कि शनिवार को पाकिस्तान की फायरिंग में ४ भारतीय जवानों की शहादत के बाद सेना ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि भारतीय जवान जम्मू-कश्मीर में रावलकोट सेक्टर से होकर एलओसी के पार पहुंचे थे। यहीं पर क्रॉस फायरिंग में ३ पाक सैनिकों को ढेर किया गया।

ये ऑपरेशन रविवार देर शाम का बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि भारतीय जवान एलओसी के पार 500 मीटर तक अंदर चले गए थे। यही नहीं, जवानों ने इसके लिए पूरी तैयारी की थी। उनके पास ऑटोमैटिक हथियार, आईईडी, असॉल्ट राइफल व हल्की मशीनगन थीं। भारतीय जवान ४५  मिनट तक ऑपरेशन को अंजाम देते रहे और उसके बाद वापस लौट आए ।

स्त्रोत : इण्डिया डॉट कॉम

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *