Menu Close

कर्नाटकके चिकमंगलुरूके दत्तपीठमें श्रीराम सेनाद्वारा दत्तमाला उपक्रम

कार्तिक पूर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति भी सम्मिलित

1356686295_T-datta-padukaचिकमंगलुरू (कर्नाटक) – प्रतिवर्षके अनुसार यहांके दत्तपीठमें २ नवम्बरको श्रीराम सेनाद्वारा दत्तमाला उपक्रम चलाया गया । श्रीराम सेनाके सहस्रवधि कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुओंने मालाधारी होकर दत्तपीठको भेंट देकर श्री दत्तात्रेयके दर्शन किए । इस अवसरपर निकाली गई शोभायात्रामें श्रीराम सेनाके राष्ट्रीय संस्थापक श्री. प्रमोद मुतालिक, श्रीराम सेनाके कर्नाटक राज्यके संगठक सचिव श्री. गंगाधर कुलकर्णी, अंदोल मठके अध्यक्ष स्वामीजी श्री सिद्धलिंगेश्‍वर महास्वामी, हिन्दू जनजागृति समितिके कर्नाटक राज्य समन्वयक श्री. गुरुप्रसाद तथा सनातन संस्थाकी प्रसारसेविका कु. प्रियांका स्वामी इत्यादि सम्मिलित हुई थीं । इस अवसरपर श्री. प्रमोद मुतालिकने दत्तपीठके श्रद्धालुओंको उद्देश्यकर कहा कि दत्तपीठपर कुछ धर्मांधोंने अधिकार जताया है । श्रीराम सेना पिछले ९ वर्षोंसे दत्तपीठकी रक्षाहेतु युद्ध कर रही है; परंतु सरकार सम्बन्धित लोगोंके विरुद्ध कोई कार्यवाही न कर उसके प्रति उदासीन ही है । अतः अगले वर्ष हमने तीव्र संघर्ष करनेका निश्चय किया है । हिन्दू जनजागृति समितिके समन्वयक श्री. गुरुप्रसादने कहा कि दत्तपीठकी रक्षाहेतु समितिने प्रतिज्ञा की है तथा श्रीराम सेनाके युद्धको भी समितिका पूरी तरह समर्थन है ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *