Menu Close

छत्तीसगढ : १३६ पुलिसकर्मियों को मारने वाला नक्सली गिरफ्तार

कार्तिक शुक्लपक्ष त्रयोदशी/चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

नक्सली लीडर हेमंत मंडावी उर्फ बिज्जा

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने बड़े नक्सली लीडर हेमंत मंडावी उर्फ बिज्जा को गिरफ्तार किया।

बिज्जा दंतेवाड़ा और तडमेथला में हुई भीषण नरसंहार का दोषी है।

वहीं साल २०१० में दंतेवाड़ा में ७६ सीआरपीएफ जवानों की मौत का मुख्य आरोपी भी बिज्जा ही है। पुलिस का दावा है कि पिछले ५ साल में वह करीब १३६ पुलिसकर्मियों की हत्या कर चुका है। बता दें कि दंतेवाड़ा में अप्रैल २०१० में ३ घंटे तक चली मुठभेड़ में ७६ सीआरपीएफ जवान मारे गए थे।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *