Menu Close

बांग्लादेश – ६७ साल के रेलमंत्री ने २९ साल की लड़की से की शादी

कार्तिक शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

ढाका – बांग्लादेश के ६७ वर्षीय रेल मंत्री मुजिबुल हक ने खुद से 38 साल छोटी महिला से शादी की है। मुजिबुल ने कोमिला के चांदिना उप जिला में आयोजित भव्य समारोह में २९ वर्षीय होनुफा अख्तर रिक्ता से शादी की। बांग्लादेश सहित विदेशी मीडिया में भी रेल मंत्री की शादी की चर्चा है।

हनीमून के लिए जाएंगे दुबई, मालदीव

मुजीबल के साले अलाउद्दीन मुंशी ने बताया कि नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए दुबई या मालदीव जाने की प्लानिंग कर रहा है।

मेहर में दिए चार लाख रुपए

बांग्ला डेली की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद मोजिबुल हक ने बीते शुक्रवार को दोपहर 3 बजे निकाह के दस्तावेज पर दस्तखत किए। उन्होंने 5 लाख टका (चार लाख रुपए) मेहर में दिए।

मोजिबुल शादी के लिए दोपहर को मीरखोला स्थित अपनी ससुराल पहुंचे। यहां आयोजित समारोह में 700 से ज्यादा मेहमान मौजूद थे। ढाका-चिट्टागोंग हाईवे के कई चौराहों को दूल्हे के स्वागत के लिए सजाया गया था। दूल्हे के स्वागत के लिए हाईवे पर जगह-जगह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा थे। समारोह के दौरान मुजिबल ने अपनी साली को एक लाख टका दिए। बुधवार को गाए होलुद (हल्दी) की रस्म का आयोजन किया गया था।

मजीबुल ने बताया, “उनकी पत्नी एक साधारण ग्रामीण परिवार से हैं। उनके पास कानून की डिग्री है। अगर वह चाहे तो आगे लीगल प्रैक्टिस कर सकती हैं।”

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *