Menu Close

हरिद्वार – सपा नेता ने की महिला से छेड़खानी, गिरफ्तार

कार्तिक शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

हरिद्वार – हरियाणा की महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष कुणाल गिरि को गिरफ्तार किया है। महिला एक सप्ताह से सपा नेता के ही लॉज में ठहरी हुई थी। घटना हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर की है।

21 अक्टूबर से बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी तलाकशुदा महिला ठहरी थी। आरोप है कि लॉज स्वामी सपा नेता ने उसके कमरे में आकर उसके साथ छेड़छाड़ की लेकिन, लोक लाज के कारण वह चुप रही।

करीब एक सप्ताह तक लॉज में ठहरी महिला ने 30 अक्तूबर को पास के दूसरे होटल में कमरा लिया। शनिवार की सुबह महिला ने सपा नेता के लॉज पर पहुंचकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

सूचना पर पहुंचे मायापुर चौकी प्रभारी महानंद महिला को कोतवाली ले आए। सपा नेता के छेड़छाड़ करने की खबर फैलते ही राजनीतिक दल से जुड़े लोग और क्षेत्रीय नागरिक कोतवाली में पहुंचने लगे।

महिला का कहना है कि वह शांति की तलाश में हरिद्वार आई थी। जिस दिन से वह सपा नेता के लॉज में ठहरी उसी दिन उसने नजदीकी बढ़ाते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। सपा नेता उसे नौकरी दिलाने और किसी व्यापार में साझीदारी बनाने का भी झांसा दे रहा था।

आरोप है कि सपा नेता ने 30 तारीख को उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगवाते हुए कमरा भी खाली करा लिया था। तब उसके परिजनों ने भी उसका साथ दिया था। वह लोक लॉज के कारण ही इतने दिन चुप रही।

मुकदमा दर्ज

पुलिस ने महिला की तहरीर पर सपा नेता के खिलाफ छेड़छाड़, गाली गलौज और हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *