कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६
नासिक (महाराष्ट्र) – ३१ अक्तूबर २०१४ गोपाष्टमीके दिन, महाराष्ट्रके नासिकमें परम पूजनीय आसारामजी बापूके निर्देशानुसार महिला उत्थान समितिने जनजागरण फेरी निकाली । गोमाताका पूजन एवं आरती कर फेरीका आरंभ किया गया । इस फेरीमें गोभक्त बडी संख्यामें उपस्थित थे । अंतमें जिलाधिकारी श्री. विलास पाटीलको ज्ञापन भी दिया गया । इस फेरीमें उपस्थित, मासिक ऋषिप्रसादके व्यवस्थापक (उत्तर महाराष्ट्र) श्री. रामभाईने कहा, गायकी रक्षा देश और सनातन धर्मकी रक्षा है । परम पूजनीय संत श्री. आसारामजी बापूके निर्देशानुसार जगह जगह पर फेरी निकालकर जिल्हाधिकारीको ज्ञापन दिया गया है । गायकी रक्षाके लिए कठोर कानून बनाने की मांग इस ग्यापनमें की गयी हैं ।








