Menu Close

फरीदाबाद – अयप्पा मंदिर के पास डाला जा रहा सीवर का पानी

कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

मन्दिर के पास गंदगी होना अर्थात मंन्दिर का पावित्र्य कम होना ! यहा स्थिती बदलने हेतु नागरिकोंने संगठित होकर इसपर उपाययोजना निकालना जरूरी है ।

अयप्पा मंदिर के पास डाला जा रहा सीवर का पानी

फरीदाबाद – पहले से ही गंदगी का सामना कर रहे सेक्टर-23 स्थित अयप्पा मंदिर से कुछ दूरी पर अब सीवरेज का पानी डाले जाने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। मंदिर समिति के सदस्य इस समस्या को नगर निगम आयुक्त के सामने उठाया है। उनका आरोप है कि पिछले दो-तीन दिन से कोई निजी ठेकेदार मंदिर के पास सेफ्टिक टैंक खाली कर रहा है। इसकी बदबू मंदिर तक आ रही है और आस पास गंदगी बढ़ गई है। मंगलवार से मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाना है।

बता दें कि मंदिर के चारों ओर हद स्तर की गंदगी फैली हुई है। यहां अधिकतर कूड़ा नगर निगम द्वारा डाला जा रहा है। इसकी साफ सफाई के लिए मंदिर प्रबंधन समिति कई बार निगम से शिकायत कर चुकी है। 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाना है। यहां फैली गंदगी से समिति के लोग पहले ही परेशान थे। अब यहां सीवर का पानी डाले जाने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है।

मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीएनएस नैयर का कहना कै कि अयप्पा मंदिर लगभग ३५ साल पुराना है। केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर की तर्ज पर बना यह मंदिर के प्रति शहर में रह रहे दक्षिण भारतीयों के मन में काफी श्रद्धा है। मंदिर में रोजाना-सुबह शाम पूजा की जाती है, जिसमें आसपास रहने वाले दक्षिण भारतीय परिवार बड़ी तादात में हिस्सा लेते हैं।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *