Menu Close

दमण – छठ पूजा के दिन भजन संध्या के नाम पर परोसा गया अश्लील डांस

कार्तिक शुक्लपक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

कार्यक्रम में गायक डांसरों के साथ अश्लील हरकतें हुए नजर आया

दमण – गुजरात की सीमा से लगे केंद्र शासित प्रदेश दमण के सेलवास में शुक्रवार को मानव अधिकार मिशन द्वारा छठ्ठ पूजा का आयोजन किया गया। शाम को आयोजित कार्यक्रम तो भजन संध्या का था, लेकिन इसकी जगह लोगों के सामने अश्लील मनोरंजन परोस दिया गया। मंच पर एक गायक और दो बार डांसर ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। लगभग दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में गायक डांसरों के साथ अश्लील हरकतें हुए नजर आया।

इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए बिहार जन सेवा संघ सेलवास की उपाध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा ने बताया कि धार्मिक त्योहार के नाम पर आयोजित किया गया अश्लील कार्यक्रम शर्मनाक है। छठ पूजा के मौके पर महिलाएं अपने परिवारजन के लिए 2 दिनों तक व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं। इस त्योहार की गरिमा और पवित्रता बरकरार रखी जानी चाहिए। इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *