Menu Close

विहिंप का दावा, राम जन्मभूमि पर जल्द बनेगा भव्य मंदिर

कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

अयोध्या – विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के महामंत्री चंपतराय ने कहा है कि अयोध्या स्थित विवादित राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा।

चंपतराय ने विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम् में कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब मंदिर निर्माण का मार्ग अचानक निकल आएगा। उन्होंने क हा कि अब सरकार लोकसभा में मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाए, जिससे निर्माण कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद इस समय स्वर्ण जयंती मना रही है, जिसमें देश भर के छह सौ स्थानों पर हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद का उद्देश्य आंदोलन ही नहीं, बल्कि रचानात्मक कार्यों से समाज को जागरूक करना भी है।

उन्होंने कहा कि विहिप स्वर्ण जयंती मना रही है, जिसमें लगभग दस लाख स्थानों पर वृक्षारोपण, प्रत्येक हिन्दू परिवार में तुलसी के पौधे का रोपण तथा प्रत्येक शहर में महिला संगोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए एक लाख यूनिट रक्त बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा दान किया जाएगा। विहिप महामंत्री ने कहा कि दिल्ली में 21, 22 व 23 नवंबर को विश्व हिन्दू कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के तीन हजार प्रतिनिधि सम्मिलित होकर हिन्दू समाज के वर्तमान परिदृश्य पर चिंतन कर आगामी योजनाओ को मूर्त रूप देंगे।

उन्होंने बताया कि विहिप की यह स्वर्ण जयंती 2015 तक मनाया जाएगी। वह अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में संत धर्माचार्यो से जनसंपर्क कर रहे हैं। संभावना है कि मंदिर निर्माण के लिए संत, धर्माचार्य केन्द्र सरकार पर दबाव बनाएंगे जिससे लोकसभा में कानून बनाकर मंदिर का निर्माण कराया जा सके।

उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर देश के पांच हजार स्थानों पर विहिप शोभायात्रा निकालकर हिन्दुत्व को मजबूत करेगी।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *