Menu Close

केरल : आइएस का समर्थन करने वाला पोस्टर हटाया गया

 कार्तिक शुक्ल पक्ष दशमी, कलियुग वर्ष ५११६

 तिरुवनंतपुरम (केरला) – राजधानी के एक कॉलेज के नजदीक दीवार पर चिपका पाया गया आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) को समर्थन करने वाला पोस्टर पुलिस ने हटा दिया है। मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

पुलिस आयुक्त एच वेंकटेश ने बताया कि पुलिस की विशेष शाखा ने हाल ही में शहर के मध्य में स्थित आयुर्वेद कॉलेज के नजदीक दीवार पर आइएस की गतिविधियों से सहानुभूति रखने वाला पोस्टर देखा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है और इसकी जांच थंपानूर के सर्किल इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। आयुक्त के मुताबिक, जांच के दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच भी कराई जाएगी। अगर जरूरी हुआ तो जांच में खुफिया शाखा की मदद ली जाएगी।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *