Menu Close

आजम खान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बैन लगाकर दिखाएं : भाजपा

कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

लक्ष्मीकांत बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां को राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बैन लगाने की चुनौती दी है। बीजेपी के लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, ऐसा लगता है कि खां अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। यूपी में उनकी सरकार है। अगर उनमें दम है तो वह संघ पर प्रतिबंध लगाकर दिखायें।

पढे – आरएसएस पर पाबंदी लगाए केन्द्र : आजम खान

उन्होंने पलट कर सवाल किया कि वह संघ के बारे में केन्द्र सरकार से क्यों कह रहे हैं? प्रदेश में उनकी सरकार है, वह खुद भी आदेश दे सकते हैं। बाजपेयी से संघ के बारे में खां द्वारा हाल में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र के विषय में पूछा गया था।

यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने हाल में लखनऊ में हुई संघ के कार्यकारी मण्डल की बैठक में इस्लाम धर्म को कथित तौर पर एक पंथ मात्र बताये जाने और भारत में रहने वाले सभी लोगों के हिन्दू होने की टिप्पणियों के सिलसिले में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को गत गुरुवार को दोबारा पत्र लिखकर इसे गम्भीरता से लेने की गुजारिश की थी।

खां ने पत्र में लिखा कि संघ की ऐसी टिप्पणियों से भारत के संविधान तथा उसकी मूल आत्मा का अपमान होने के साथ ही मुसलमानों में यह डर भी पैदा हो गया है कि क्या उनको मिले अधिकार समाप्त कर दिये जाएंगे।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *