कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६
नई दिल्ली – वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को सरकारी खर्च में कटौती के कुछ उपाय जारी किए हैं। इन उपायों के तहत फाइव स्टार होटलों में सरकारी मीटिंग और फर्स्ट क्लास में हवाई यात्रा पर रोक लगा दी गई है। सरकार वित्तीय घाटे को सात साल के सबसे कम स्तर पर लाने की कोशिश में जुटी है।
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘इन उपायों का मकसद सरकार की कार्यक्षमता को प्रभावित किए बिना वित्तीय अनुशासन लागू करना है।’
इन उपायों के तहत गैरयोजना मद में 10 फीसदी की कटौती भी प्रस्तावित है। ब्याज और कर्ज अदायगी, रक्षा बजट, तन्खवाहों और पेंशन के भुगतान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
स्त्रोत : नवभारत टाइम्स








