Menu Close

जिहाद करने बच्चे के साथ सीरिया पहुंची ब्रिटिश महिला, ISIS में हुई शामिल

कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

ISIS में शामिल होने वाली ब्रिटिश महिला तरीना शकील अपने 14 महीने के बेटे जहीम के साथ

स्टेफोर्डशायर – ब्रिटिश महिला तरीना शकील अपने 14 महीने के बच्चे के साथ आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया पहुंच गई। तरीना के पिता मोहम्मद शकील ने मंगलवार को इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि वो अपने बेटे के साथ स्पेन में छुट्टियां मनाने की बात कह घर से गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसने स्पेन नहीं बल्कि तुर्की का टिकट लिया था। इसके बाद तुर्की में सीमा के रास्ते वो सीरिया में घुस गई।

तरीना के परिवार ने उसके नकली नाम से बनाए गए फेसबुक पेज के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उसने चार महीने पहले तामीना अल अमरीह के नाम से फेसबुक पेज बनाया था और उस पर आतंकवाद से प्रेरित संदेश और इस्लामिक स्टेट से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट की थीं। इतना ही नहीं, उसने खुद को अल्लाह का गुलाम करार दिया था।

तरीना की मां ने बताया कि उसने रक्का पहुंचने के बाद उन्हें कभी न लौटने का संदेश भेजा था और दुखी न होने की बात कही थी। तरीना के परिवारवालों को आशंका है कि उनकी बेटी वहां किसी आईएसआईएस के जिहादी के साथ शादी न कर ले। उन्हें अपने पोते की भी चिंता सता रही है। तरीना के परिवारवाले इस बात से बहुत परेशान हैं कि उसने आतंक का रास्ता क्यों चुना।

ब्रिटेन पुलिस उन महिलाओं और युवाओं की संख्या बढ़ने से डरी हुई है, जो ISIS में शामिल होने के लिए अपना घर तक छोड़ दे रहे हैं। इसके साथ ही कई रिपोर्ट्स में ऐसी ब्रिटिश महिला जिहादियों की बात भी सामने आई है, जिनकी उम्र 18 साल से कम है। ये अपना घर छोड़कर आईएस का साथ दे रही हैं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *