Menu Close

पाकिस्तान में आतंकवाद से निपटने के लिए पांच साल में खर्च हुए ४८ अरब रुपए

कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

गत ५ वर्षोंमें पाक आतंकीयोंका संगठन उलटा बढ ही रहा है ! तो क्या पाकने ४८ अरब रुपए आतंकवाद निपटने के लिए खर्च किए या बढावा देने के लिए ? – सम्पादक

इस्लामाबाद – पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने कहा है कि देश में आतंकवाद से निपटने पर पिछले पांच साल के दौरान 48 अरब रुपए खर्च हुए हैं। पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी के अनुसार गृह मंत्री ने मंगलवार को संसद में बताया कि यह रकम राजधानी इस्लामाबाद, देश के कबाइली इलाकों और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खर्च की गई है।

निसार अली ने कहा कि आतंकवाद से निपटने पर खर्च की गई रकम का लगभग आधा हिस्सा राजधानी इस्लामाबाद में लगाया गया है। विश्लेषकों ने कहा है कि आतंकवाद के कारण पाकिस्तान को जहां भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना करना पडता है वहीं उसे आर्थिक और सामाजिक मोर्चे पर बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवादी हिंसा से जूझ रहा है और उसके कबाइली इलाकों को आतंकवादियों की शरणस्थली माना जाता है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *