Menu Close

हंदवाड़ा (जम्मू-कशमीर) : भारतीय जवानों ने दो और आतंकियों को मार गिराया

कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

श्रीनगर – जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में आतंकियों और सेना के बीच जारी मुठभेड़ में आज भारतीय जवानों ने दो और आतंकियों को मार गिराया। इससे पहले कल एक आतंकी को जवानों ने मारा गिराया था। इस दौरान एक जूनियर कमीशंड आफिसर की शहीद हो गया।

लेफ्टिनेंट कर्नल एनएन जोशी ने बताया कि सोमवार की रात पेट्टा गांव के निकट वादेरबाला के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल ने एक संयुक्त अभियान किया।

उन्होंने बताया कि आतंकियों के छिप कर भागने की संभावनाओं को कम से कम करने के लिए पूरे इलाके को खाली करा दिया गया था। जब सुरक्षा बल छिपकर आतंकियों के ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे तभी उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक आंतकी मारा गया जबकि जवाबी कार्यवाई के दौरान एक एक जूनियर कमीशंड आफिसर की शहीद हो गया।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *