Menu Close

अमेरिका : हिजबुल्ला की मदद पर भारतीय धर्मांध को जेल

कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

न्यूयॉर्क – अमेरिका में आतंकी संगठन घोषित हो चुके लेबनानी गुट हिजबुल्ला को साजो-सामान मुहैया कराने की कोशिश में एक भारतीय को 15 साल कैद की सजा सुनाई गई है। मैनहैटन के फेडरल कोर्ट में सोमवार को अमेरिकी जिला जज रॉबर्ट स्वीट ने हिजबुल्ला को सहयोग देने की कोशिश से जुड़े अपराधों के लिए पैट्रिक नैयर को सजा सुनाई। दक्षिणी जिले न्यू यॉर्क के अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत भरारा ने बताया कि 7 दिन की सुनवाई के बाद नैयर को मार्च 2012 में दोषी ठहराया गया था। अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, जुलाई 2009 से सितंबर 2009 के बीच नैयर और कॉनरैड स्टैनिसक्लॉज़ मलहोलांद हिजबुल्ला को हथियार, गोलाबारूद और वाहन मुहैया कराने के लिए सहमत हो गए थे।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *