Menu Close

यात्री विमानों पर मिसाइल से हमला कर सकता है ISIS, जर्मन खुफिया एजेंसी का दावा

कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

बर्लिन/बगदाद – सीरिया में आईएसआईएस आतंकियों द्वारा मिलिट्री फाइटर जेट्स ट्रेनिंग लेने की खबर के बाद एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है। जर्मनी के अखबार ‘बिल्ड एम सॉंन्तेग’ के अनुसार, उत्तरी इराक में इस्लामिक स्टेट आतंकियों के पास मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम हो सकता है, जिसके जरिए वो यात्री विमानों को निशाना बना सकते हैं। अखबार ने जर्मनी की खुफिया एजेंसी के हवाले से यह खबर दी है।

रविवार को प्रकाशित इस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फेडरल इंटेलिजेंस सर्विस Bundesnachrichtendienst ने संवैधानिक समिति Bundestag को इस खतरे की जानकारी दी।

जर्मन खुफिया एजेंसी ने बताया कि उत्तरी इराक में इस्लामिक स्टेट आतंकियों के हाथ विमान नष्ट करने वाला एयर डिफेंस सिस्टम लग चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों ने सीरियाई सेना से इसे हासिल किया है और भविष्य में वो इसका इस्तेमाल करके विमान गिरा सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट आतंकियों के पास 1970 मॉडल का मानव नियंत्रित पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS) है, जिसे कंधे पर रखकर चलाया जाता है।

रिपोर्ट में लिखा है, “दूसरे एयर डिफेंस हथियारों के मुकाबले, MANPADS को चलाना काफी आसाना है। इससे मिसाइल दागने के लिए किसी खास मिलिट्री ट्रेनिंग की ज़रूरत नहीं होती। यह हथियार, लैंडिंग व टेकऑफ कर रहे विमानों के लिए खतरनाक हो सकता है।”

हालांकि, जर्मन अधिकारियों ने अभी तक खुफिया एजेंसी की इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रियाई व कतर एयरलाइंस के विमान उत्तरी इराक के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरते हैं।

अगस्त में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि जमीन से हवा में मार करने वाले हथियारों का जखीरा, आतंकियों के हाथ लगा है। अक्टूबर में इराकी सेना की एक रिपोर्ट में भी इस्लामिक स्टेट आतंकियों के पास एयर डिफेंस सिस्टम होने की जानकारी दी गई थी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *