Menu Close

आईएस ने ब्रिटिश बंधक का एक और वीडियो जारी किया

कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

लंदन – इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने करीब 2 साल पहले बंधक बनाए गए एक ब्रिटिश फोटो पत्रकार का नया वीडियो जारी किया है।

वीडियो में 43 वर्षीय जॉन कैंटली एक संदेश पढ़ते नजर आ रहे हैं जिसमें वे बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत पर ब्रिटेन और अमेरिका के रवैए की आलोचना कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वे लिखित संदेश पढ़ रहे हैं।

यह पत्रकार उस कथित ई-मेल को पढ़ते नजर आ रहे हैं जिनका आदान-प्रदान आईएस और बंधकों के परिवारों के बीच हुआ था। इस वीडियो के जारी होने से कुछ दिनों पहले ही उनके 80 वर्षीय पिता पॉल कैंटली की न्यूमोनिया संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई।

यह वीडियो साढ़े 6 मिनट का है। उनके पिता ने मौत से पहले अस्पताल से एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने अपने पुत्र को रिहा करने का आग्रह किया था। जॉन की बहन जेसिका ने अपने भाई की रिहाई के लिए आतंकवादियों के साथ सीधी बातचीत की अपील की है।

स्त्रोत : वेब दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *