Menu Close

अमेरिकी हिन्दुओं ने की यजीदी समुदाय की रक्षा की मांग

कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

वॉशिंगटन – इराक में आईएसआईएस से यजीदी समुदाय की रक्षा के लिए तुंरत कदम उठाने की अमेरिकी सरकार से मांग के साथ लोकल यजीदी नागरिकों ने वाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में अमेरिकी हिन्दुओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शनकारी ‘हमारी महिलाओं को वापस लाओ’ और ‘शंगाल पर्वत की रक्षा करो’ के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने प्रेजिडेंट बाराक ओबामा से गुजारिश की कि वह शंगाल पर्वत पर लड़ रहे यजीदियों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाएं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार अनेक यजीदी महिलाओं और लड़कियों का किडनैप करके उन्हें गुलाम के तौर पर बेच दिया गया है। साथ ही उनके घरों और जमीनों पर इस्लामिक स्टेट ने कब्जा कर लिया है। गौरतलब है कि इस समुदाय को गुलाम बनाने, धर्म परिवर्तन और हत्याओं के लिए निशाना बनाया जा रहा है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *