Menu Close

‘रेप रोकने हैं तो लड़कियों की जींस-टॉप बैन करो’ – रमेश पानू, हिन्दू महासभा

कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

jeansहिसार (हरियाणा) – हिन्दू महासभा की हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पानू ने लड़कियों के पहनावे को लेकर बयान दिया है। रमेश पानू ने प्रदेश में बढ़ती रेप की घटनाओं पर चिंता प्रकट की और कहा कि रेप की घटनाओं के लिए लड़कियां खुद दोषी हैं। इसके लिए उन्होंने यह तर्क भी दिया कि लड़कियां ऐसे कपड़े पहनती हैं, जो लोगों को आकर्षित करते हैं।

रमेश पानू ने लड़कियों के पहनावे की निंदा करते हुए कहा कि लड़कियों को जीन्स, स्कर्ट पहनने पर रोक और मोबाइल रखने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। पानू के मुताबिक इस पर अंकुश लगने से रेप की घटनाओं में कमी आ सकती हैं। उन्होंने यह बयान हिन्दू महासभा के हिसार में हुए एक कार्यक्रम में दिया।

रमेश पानू ने हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं को अपने समाज में जात-पात से परे हटकर अंतरजातीय विवाह को प्राथमिकता देनी चाहिए, तभी हिंदू संगठित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हिंदू लोग समाज में जात-पात दरकिनार करके हिंदू को एक जात मानते हुए इंटरकास्ट मैरेज पर जोर दें। उन्होंने खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे इस मुहिम को बढ़ाने के लिए आगे आएं।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *