Menu Close

लश्कर-ए-तैयबा से फिरोजपुर के रेलवे स्टेशन को उड़ाने की मिली धमकी

 

फिरोजपुर : लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से फिरोजपुर के रेलवे मैनेजर के नाम पर आए धमकी भरे पत्र को लेकर रेलवे विभाग में हड़कप मच गया है, जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर चौकसी को और बड़ा दिया गया है।

लश्कर-ए-तैयबा सगंठन के मैंबर करीम अंसारी की तरफ से जारी किए धमकी भरे इस पत्र में पंजाब के फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर धमाके करने की धमकी दी गई है, जिसके बाद हरकत में आते हुए आर.पी.एफ. और जी.आर.पी. की तरफ से स्टेशन पर आने-जाने वाली रेल गाड़ियों की चैकिंग करते हुए सवारियों पर भी नजर रखी जा रही है।

वहीं जी.आर.पी. के इंस्पैक्टर विजय कुमार की मानें तो ऐसे धमकी भरे पत्र पहले भी मिल चुके हैं परन्तु दोबारा फिर आज पत्र मिलने के बाद इसको हलके में न लेकर रेलवे स्टेशनों पर पूर्ण सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *