Menu Close

यवतमाल (महाराष्ट्र) की शांति समिति सभा में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से श्री गणेशोत्सव के विषय पर मार्गदर्शन

समिति के श्री. मंगेश खान्देल विषय प्रस्तुत करते हुए

यवतमाल : यहां के नगर परिषद टाऊन हॉल, मेें यवतमाल (वडगाव) पुलिस थाने की ओर से आयोजित शांति समिति सभा में श्री गणेशोत्सव विषय पर मार्गदर्शन हेतु हिन्दू जनजागृति समिति को आमंत्रित किया गया था । श्री. मंगेश खान्देल ने ’आदर्श गणेशोत्सव किस प्रकार मनाएं’ इस विषय पर मार्गदर्शन किया । पिछले वर्ष श्री गणेशमूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम हौद में श्री गणेशजी की हुई विडंबना के विषय में गणेशोत्सव मंडलों को अवगत कराया गया । इस वर्ष श्री गणेशजी की विडंबना न करने का आवाहन किया गया ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सचिंद्र प्रताप सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार, नगराध्यक्षा श्रीमती कांचनताई चौधरी उपस्थित थीं । इस मार्गदर्शन का लाभ यवतमाल नगर के ७० से अधिक गणेशोत्सव मंडलों ने लिया ।

संदर्भ : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News