कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६
यवतमाल (महाराष्ट्र) – आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के संदेह में हैदराबाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों यवतमाल जिले के उमरखेड़ निवासी शाह मुदस्सिर रहमत शाह (२५) और हिंगोली जिले के आखाड़ा बालापुर निवासी शोएब अहमद खान उर्फ तारिक (२४) बताए जाते हैं।
मुदस्सिर और शोएब 22 अक्टूबर को हैदराबाद गए थे। ये दोनों आतंकी ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद से अफगानिस्तान जाने की योजना बना रहे थे। यवतमाल जिले के एटीएस प्रमुख राजेश टाले ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इन दोनों के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने के बारे में पक्की जानकारी मिल सकेगी।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








