Menu Close

सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हो रहे हैं दिल्ली के मन्दिरों पर हमले : बजरंग दल

कार्तिक शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में बढी मन्दिरों पर हमले की घटनाओं से छुब्द विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने आज एक बैठक कर इन पर अविलम्ब अंकुश लगाने की मांग की। बैठक के बाद बजरंग दल के प्रान्त संयोजक श्री नीरज दोनेरिया ने कहा कि गत एक माह में तीन मंदिरों पर सुनियोजित षड्यंत्र के अंतर्गत किए गए ये हमले राजधानी में सांप्रदायिक जहर घोलने की जिहादी मानसिकता का हिस्सा हैं। पहले पटपड़ गंज फ़िर मयूर विहार और अब त्रिलोकपुरी में हुए ये हमले बेहद चिंतनीय हैं। उन्होंने दिल्ली के उप राज्यपाल से अपराधियों की शीघ्र गिरफ़्तारी कर इन घटनाओं पर अविलम्ब अंकुश लगाने की मांग भी की।

झण्डेवालान स्थित कार्यालय में हुई बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि गत तीन दिनों से पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र में किए जा रहे लगातार हमलों से दिल्ली की शांति को लगे ग्रहण पर चिंता व्यक्त की गई तथा मुस्लिम जिहादियों पर अविलम्ब अंकुश लगाने की मांग की गई। बैठक में इस बात पर भी चिन्ता व्यक्त की गई कि इस बार इन जिहादियों ने दशहरे वाले दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा तथा शोभा यात्राओं पर हमले किए और दीपोत्सव के दोनों दिन हिन्दू समाज को घरों के अन्दर ही बन्द रहने को मजबूर कर दिया। बैठक में बजरंग दल द्वारा रखे गए एक प्रस्ताव में कहा गया है कि दिल्ली के उप राज्यपाल को, गत कुछ दिनों में राजधानी के माहौल को खराब करने के मामलों को गंभीरता से ले कर अपराधियों पर अंकुश लगा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकनी होगी।

Latest News

1 Comment

  1. Pushpa Kumari

    “वो” विदेशी धर्म के अनुयायी,
    गृह युद्ध के लिए तेयारी कर रहे हैं, हमें फिर से गुलाम बनाने और
    ख़त्म करने की तेयारी कर रहे हैं…

    हिंदुत्वा एक बार भी खतरे मैं हे…

    जैसा की भगवान् श्री कृष्ण ने कहा हे,
    धर्मयुद्ध के समय “तथष्टता” कोई विकल्प नहीं होता…
    धर्मयुद्ध के समय युद्ध ही एकमात्र विकल्प होता हे…

    विकल्प मात्र एक होता हे, धर्म के साथ या विरुद्ध…

    धर्म की रक्षा के लिए जनजागरण जरूरी हे, like कीजिये..
    https://www.facebook.com/pages/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%81-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%85%E0%A4%96%E0%A4%82%E0%A4%A1-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/737440012957935

    और मित्रों को INVITE भी कीजिये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *