Menu Close

वडोदरा में फिर सांप्रदायिक तनाव : पटाखा घर में घुसने से मचा बवाल, ८ घायल

कार्तिक शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

वडोदरा – गुजरात के वडोदरा शहर में सांप्रदायिक दंगे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में पिछले १५ दिनों से अमन-चैन का माहौल था, जो शनिवार को फिर खत्म होता हुआ नजर आया। पादरा इलाके के जनक चौक में दो समुदाय आमने-सामने आ गए और इनके बीच जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित किया। पथराव में ८ व्यक्तियों के घायल होने की खबर है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

जनक चौक में शनिवार को आतिशबाजी कर नववर्ष का सेलिब्रेशन किया जा रहा था। इसी बीच एक पटाखा अशोकभाई परसोत्तमदास पटेल के घर में घुस गया। इससे उनके घर का काफी सामान जल गया। इसी बात को लेकर उनके परिवार ने विरोध दर्ज कराया। कुछ देर में तू-तू-मैं-मैं से शुरू हुआ यह विवाद दंगे में तब्दील हो गया। और दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। पथराव में ८ व्यक्ति घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *