Menu Close

भारत-अमेरिका के डर से पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी ने बदला दाऊद इब्राहिम का ठिकाना

कार्तिक शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

daood_ibrahimनई दिल्‍ली – पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भारत के मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकवादी दाऊद इब्रा‍हिम का ठिकाना बदल दिया है। सूत्रों का कहना है कि आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अमेरिकी दौरे के बीच दोनों देशों के मध्‍य जो समझौता हुआ था, उसी के मद्देनजर ऐसा कदम उठाया गया है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआई को डर है कि भारत और अमेरिका ज्‍वाइंट ऑपरेशन चलाकर दाऊद को पकड़ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि दाऊद को अब कराची स्थित ठिकाने से हटाकर पाकिस्‍तान-अफगानिस्‍तान सीमा की किसी अज्ञात जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है।

दाऊद की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारियां रखने वाले सूत्रों का कहना है कि हालिया दिनों में गैंगस्‍टर पूरी तरह अंडरग्राउंड हो गया है। उसे अकेले या अपने गुर्गों के साथ संपर्क करते हुए नहीं देखा गया है। ड्रग्‍स की स्‍मगलिंग से जो पैसा मिल रहा है, उसका इस्‍तेमाल वह अफगानिस्‍तान और भारत में आतंकी गतिविधियां चलाने में कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि अफगानिस्‍तान में दाऊद तालिबान और अल-कायदा और कश्‍मीर में लश्‍कर ए तैयबा की मदद कर रहा है जो अमेरिका के लिए चिंता का सबब है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *