Menu Close

गोवा के कांग्रेस नेता ने बिलावल को भेजा भौंकने वाला ‘कुत्ता’

कार्तिक शुक्ल पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

पणजी – भारत से कश्मीर छीनने संबंधित पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के बयान से खफा कांग्रेस के एक नेता ने शुक्रवार को गोवा से उन्हें एक भौंकने वाला खिलौना कुत्ता उपहार के तौर पाकिस्तान भेजा।

कांग्रेस के संगठन सचिव दुर्गादास कामत ने कहा कि भुट्टो के लिए भौंकने वाला कुत्ता सबसे सही गिफ्ट है, क्योंकि कश्मीर के बारे में वह लगातार भौंकने का काम कर रहे हैं।

पढ़ें खबरः मैं पूरा कश्मीर हासिल करूंगाः बिलावल

कामत ने कहा, ‘भुट्टो को अपना करियर भारत-पाकिस्तान संबंधों पर टिप्पणी के साथ नहीं शुरू करना चाहिए, बल्कि उन्हें पाकिस्तान के लोगों के हित के बारे में सोचना चाहिए।’

प्लास्टिक के एक खिलौना कुत्ते को इस्लामाबाद स्थित पीपीपी के मुख्यालय भेजते हुए कामत ने कहा, ‘कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताकर वह एक कुत्ते की तरह भौंकने का काम रहे हैं।’

कामत ने कहा, ‘बिलावल को यह याद दिलाने के लिए भी है कि भौंकने वाले कुत्ते कभी काटते नहीं हैं।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस के पदाधिकारी के रूप में खिलौना भेज रहे हैं, कामत ने कहा, ‘मैं इसे एक भारतीय के तौर पर भेज रहा हूं, जो नाराज है।’

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *