Menu Close

लुधियाना (पंजाब) – इलाज के बहाने जाकर अंसारी ने किया ९ साल की बच्ची से बलात्कार

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

vasanandha-jihaadलुधियाना (पंजाब) – यहां जादू टोने के नाम पर एक व्यक्ति ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया। घटना का पता उस समय चला जब आरोपी बच्ची को उसके घर छोड़ गया। बच्ची के परिजनों ने उससे बात करनी चाही तो आरोपी ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी।

बच्ची के परिजनों की शिकायत पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने ग्यासपुरा स्थित हरगोबिंद नगर निवासी जाकर अंसारी के खिलाफ दुराचार और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन सेक्सुअल अफेंस के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए।

थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ सुरिंदर सिंह ने कहा कि बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि बच्ची इलाके में ही स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करती है। वह अक्सर बीमार रहती थी। आरोपी जाकिर अंसारी बच्ची के पिता का जानकार था और अक्सर उनके घर आता-जाता था। आरोपी ने बच्ची के परिजनों को बताया कि किसी ने इस पर जादू टोना कर रखा है।

वह इसका इलाज कर सकता है। बच्ची के परिजनों ने उसे इलाज करने के लिए कहा। वह बच्ची को अपने साथ अपने घर ले गया। वहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार किया और उसे अगले दिन घर छोड़ गया। दर्द होने पर बच्ची ने परिजनों को सारी बात बताई। उन्होंने आरोपी को इस बारे में पूछा तो आरोपी ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी।

पीड़ित बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। एसएचओ सुरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *