Menu Close

बेल्जियम के मद्य आस्थापन ने बिअर का नाम ब्रह्मा रखकर किया हिन्दू देवता का अनादर

नेवाडा (अमरिका) : ल्यूवन (बेल्जियम) के अग्रगण्य विश्वविख्यात मद्य उत्पादक अनहेजर-बुश इनब्रेव इस आस्थापन ने उनके बिअर का नाम ब्रह्मा रखकर हिन्दू देवता का अनादर किया है ।

यह बात ध्यान में आने के पश्चात् हिन्दूओं ने उसका निषेध किया है । हॉलीवुड के अभिनेता मेगन फॉक्स तथा जेनिफर लोपेज ने ब्रह्मा बिअर के विज्ञापन में अभिनय किया है । नेवाडा से निवेदन प्रसारित कर हिन्दू धार्मिक नेता श्री. राजन झेद ने बताया कि, ‘मादक पेय के साथ ब्रह्मा का संबंध साधने से देवता का
अनादर होता है, व्यावसायिक अथवा अन्य विषय के लिए हिन्दू देवता अथवा संकल्पना अथवा प्रतिकों का अनुचित उपयोग किया जाने के कारण भक्तों की भावना आहत हुई हैं ।

धर्माभिमानी हिन्दू आगे के संगणकीय पते पर निषेध प्रविष्ट कर रहे हैं !
संगणकीय पता : [email protected]

Latest News