कार्तिक (दर्श) अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

सिडनी – घर से नदारद हुए एक आस्ट्रेलियाई किशोर के बारे में कहा जा रहा है कि उसे आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट के एक ‘दुष्प्रचार’ वीडियो में देखा गया है।
इस वीडियो में किशोर चेतावनी भरे लहजे में कह रहा है कि यह आंदोलन तबतक नहीं रूकेगा, जब तक चरमपंथियों का ‘काला झंडा’ दुनिया के सभी देशों में फहरा नहीं दिया जाता।
आस्ट्रेलियाई मीडिया में कल यह खबर छाई हुई थी कि माना जा रहा है कि यू-टयूब पर डाले गए वीडियो में पश्चिमी नेताओं को चेतावनी देते हुए नजर आ रहा 17 वर्षीय किशोर सिडनी का अब्दुल्ला अल्मीर है। इस्लामी चरमपंथियों की तरह कपड़े पहने, बन्दूक पकड़े हुए यह किशोर दर्जनों पुरूष जिहादियों से घिरा है और खुद को अबु खालिद बता कर कैमरे के सामने संबोधित कर रहा है।
मीडिया के अनुसार, अब्दुल्ला जून से ही गायब था। वह घर से यह कह कर निकला था कि वह मछली पकडऩे जा रहा है।
स्त्रोत : पंजाब केसरी








