Menu Close

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय के साथ मनाई दीपावली

कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

पारंपरिक रूप से दीप जलाकर दिवाली पार्टी की शुरुआत करते कैमरन

लंदन – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने मंगलवार को अपने आधिकारिक आवास पर दिवाली की पार्टी आयोजित की। उन्होंने कहा है कि ब्रिटेन में रहने वाले करीब आठ लाख हिंदुओं का यह खास त्योहार है। इन लोगों ने ब्रिटेन की तरक्की में अपना काफी योगदान दिया है। कैमरन हर साल 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम का आधिकारिक आवास) में दिवाली मनाते हैं। इसमें हिंदू समाज के प्रभावशाली लोगों को दावत दी जाती है।

पार्टी के दौरान कैमरन ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व हमें इतिहास को याद करने का मौका देता है। हिंदू समाज ने देश के लिए काफी कुछ किया है। पार्टी के दौरान वे मौज-मस्ती के मूड में दिखे। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि उनके बच्चे यहां मौजूद नहीं हैं, नहीं तो वह सामने रखी सारी मिठाइयां बर्बाद कर देते।

उधर, विपक्षी दल लेबर पार्टी ने भी पीएम आवास से कुछ ही दूरी पर मध्य लंदन के कॉनरेड होटल में दिवाली पार्टी आयोजित की। पार्टी नेता एड मिलिबैंड ने आशा जताई कि अगले साल चुनाव में उनकी पार्टी की जीत होगी और आशा है कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर दिवाली मनाएंगे। उन्होंने इस पार्टी को पीएम की दिवाली पार्टी से बेहतर बताया।

गौरतलब है कि मई 2015 में ब्रिटेन में आम चुनाव होने हैं। इसके लिए राजनीतिक पार्टियां अलग-अलग समुदाय के लोगों को लुभाने में लगी हुई हैं। हिंदू समुदाय का ब्रिटेन में खासा प्रभाव है। इसलिए पार्टियां इनका समर्थन लेने की कोशिश करेंगी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *