Menu Close

शिवसेना नेता रमेश जाधव की हत्या में पांच धर्मांध जिहादी गिरफ्तार

कार्तिक अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

       मृत शिवसेना नेता रमेश जाधव

मुंबर्इ – जिन लोगों ने मंगलवार को दिंडोशी में शिवसेना के घटप्रमुख रमेश जाधव की हत्या कर दी थी, उस केस में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों मे गुल्लु अली मोहम्मद साजिद (४५),  युसूफ साजिद (२५), सोहेल अन्सारी (२५), इमरान काझी आैर एक १७ वर्षीय धर्मांध लडके का समावेश है ।

रमेश की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के इलाके में जमकर पत्थरबाजी की। हालात को काबू पाने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी गई। पुलिस ने पूरी रात इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। दंगल करने के आरोप में पुलिस ने १०० अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है।

हमलावारों ने रमेश जाधव पर तलवार से हमला किया था। दिंडोशी में शिवसेना की ४० नंबर शाखा है। रमेश उसी शाखा के पास गंगाराम चाल में रहते थे। सारे हमलावर उसी इलाके के बताए जाते हैं। रमेश का कृत्रिम जूलरी का बिजनेस था।

इस हत्या के मोटिव को लेकर पुलिस अभी साफ साफ कुछ नहीं बता रही है। एक कहानी यह सामने आ रही है कि रमेश के कत्ल में शामिल सारे आरोपी इलाके में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते रहते थे। रमेश ने जब इसका विरोध किया, तो उनका कत्ल कर दिया गया। पर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि रमेश और उनके कत्ल में शामिल आरोपियों के बीच एसआरए के किसी प्रोजेक्ट को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। यह वजह भी संभवत: उनके मर्डर का एक कारण बताई जा रही है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स


 

मुंबई : महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिहादीयोंद्वारा शिवसेना नेता की हत्या

मुंबई- मुंबई के मलाड इलाके में शिवसेना के स्थानीय नेता रमेश जाधव की धारदार हथियारसे हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ धर्मांध एक महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे।

रमेश जाधव ने उनका विरोध किया तो वे उनकी तरफ टूट पड़े और उन्हें मारने की धमकी देते हुए आगे बढ़े। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दिए।

घटना से गुस्साए शिवसैनिकों ने मलाड से लेकर डिंडोशी के कई इलाकों में हंगामा किया। हत्या का आरोप पांच लोगों पर है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और मुंबई पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

स्त्रोत : नर्इ दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *