Menu Close

नवाज शरीफ की आलोचना पर पाकिस्तानी सरकार ने ARY न्यूज चैनल पर लगाया बैन

कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

क्या भारतमें कभी किसी की गलत आलोचना पर कोर्इ चैनल पर प्रतिबंध लगाया है ?

इस्लामाबाद – पाकिस्तान में न्यायपालिका की प्रतिष्ठा के खिलाफ कार्यक्रम प्रसारित किए जाने के मामले में पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पेमरा) ने एक स्थानीय न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज पर 15 दिन का प्रतिबंध लगा दिया है। चैनल पर इसके साथ ही एक करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एआरवाई न्यूज पर दिखाए गए कार्यक्रम में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की भी आलोचना की गई थी।

‘पेमरा’ के अधिकारियों ने लाहौर हाईकोर्ट के आदेश पर कल एक विशेष बैठक में कार्यक्रम निर्माता मुबाशिर लुकमान द्वारा चैनल पर होस्ट किए गए टॉक शो की समीक्षा की। अधिकारियों ने टॉक शो कार्यक्रम को पेमरा एक्ट और सामान्य आचार संहिता का उल्लंघन माना। अधिकारियों ने लुकमान और उनके कार्यक्रम ‘खरा सच’ पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इससे पहले लाहौर हाईकोर्ट ने बीते शुक्रवार को एआरवाई न्यूज चैनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान इकबाल सहित लुकमान और एक अन्य के खिलाफ अदालत से समन मिलने के बावजूद अदालत में पेश नहीं होने पर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *