Menu Close

नर्इ देहली – पटाखोंके दुष्परिणामोंके विरोधमें हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा नागरिकोंका प्रबोधन !

कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

delhi_andolanदेवी-देवताओंके विडंबनके विरोधमें प्रबोधन करते समय हिन्दू जनजागृति समितिके कार्यकर्ता

देहली – पटाखोंके दुष्परिणाम तथा उसके माध्यमसे होनेवाला देवी-देवताओंका विडंम्बन रोकने हेतु हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा देहलीमे नागरिकोंकाप्रबोधन किया गया । इसके अंन्तर्गत यहांके कालकाजी तथा जी.के.१ बाजार स्थानपर प्रबोधनपर पत्रकोंका वितरण किया गया । इस अवसरपर कालकाजीके गुलाटी फूट वेअर एवं दयाल ऑप्टीकल्स दुकानोंके मालिक अपने दुकानमें आनेवाले नागरिकोंको समितिके कार्यकर्ताओंद्वारा किए जानेवाले प्रबोधनस्थलपर भेज रहे थे । ये सभी लोग जिज्ञासासे लगनसे पत्रक पढ रहे थे ।

प्रबोधनपर हस्तफलक प्रभावी सिद्ध हुए !

अस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समितिके कार्यकर्ताओंने हाथमें पटाखोंके दुष्परिणाम सूचित करनेवाले हस्तफलक धारण किए थे । ये हस्तफलक अनेक लोगोंने उत्सुकतासे पढे । इसपर पटाखोंके कारण होनेवाले वायुप्रदूषण, ध्वनिप्रदूषण एवं शारीरिक दुर्घटनाके विषयमें जागृति की गई है ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *