Menu Close

कुशाल का धर्म परिवर्तन करवाना चाहती थीं गौहर खान !

कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

                                     कुशाल टंडन-गौहर खान

मुंबई : कुशाल टंडन और गौहर खान ने अपने ९ महीने के रिश्ते को खत्म कर दिया है। इस जोड़ी के एक करीबी दोस्त ने बताया कि दोनों की राहें अलग होने की वजह हैं उनकी धार्मिक मान्यताएं।

कुशाल ने कहा, ‘गौहर और मेरा एक रोमांटिक सफर रहा है। मुझे नहीं लगता कि अब मुझे दोबारा प्यार होगा। वो बहुत अच्छी लड़की है और मैंने चीजों को सुलझाने की बहुत कोशिश की। बदकिस्मती से हमें चीजों को खत्म करना पड़ा क्योंकि हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने थे।’ लेकिन दोनों के अलग-अलग धर्मों के चलते उनके रिश्ते में दरार पड़ने लगी।

कुशाल ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘गौहर ने मुझे मेरा धर्म बदलने के लिए कहा, जो मेरे लिए संभव नहीं है। प्यार सब कुछ है लेकिन ये सिर्फ अकेली चीज नहीं है। हमने कुछ दिन पहले फोन पर इस रिश्ते को खत्म कर दिया। मैं दिवाली के लिए लखनऊ में अपने परिवार के साथ हूं। मैं उन्हें दुआएं देता हूं।’

आजकल हनी सिंह के सिंगिंग शो ‘रॉ स्टार’ को होस्ट कर रही गौहर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *