Menu Close

गुजरात – हिंदू-मुस्लिम में हुआ प्‍यार तो लोगों ने निकालीं तलवारें, चलीं गोलियां

कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

दोनों समुदायों की तरफ से बरामद किए गए हथियार।

वडोदरा (गुजरात) – गुजरात के वडोदरा जिले में अलग-अलग समुदायों के एक लड़का और लड़की के बीच कथित प्रेम संबंधों की वजह से सोमवार को दंगा भड़क उठा। दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसा में बंदूकें और तलवारें भी निकल गईं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। झड़प में नौ लोग घायल हुए हैं जिनमें चार पुलिसकर्मी हैं।

क्या है मामला ?

पुलिस ने बताया कि वारदात वडोदरा से 10 किलोमीटर दूर वरनामा के धानीयावी गांव में हुई। कथित प्रेम संबंधों को लेकर गांव में काफी पहले से तनाव था। कुछ वक्त पहले दोनों समुदायों ने मामले को सुलझा लिया था और लड़के के पिता ने पुलिस में शिकायत करने से इनकार कर दिया था। लेकिन सोमवार सुबह करीब 11 बजे दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोग बंदूकों और तलवारों से लैस थे।

1886_img-20141020-wa
घटनास्‍थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसने हवाई फायरिंग करके काफी मशक्कत से हालात पर काबू पाया। हिंसा में चार पुलिसकर्मी सहित नौ लोग घायल हो गए। सब इंस्पेक्टर पीवी सोलंकी के सिर में चोट आई है। पुलिस ने दंगाइयों के पास से 32 हथियार बरामद किए, जिनमें तलवारें और लाइसेंसी बंदूकें हैं। तनाव को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मामले में 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

राजनीति है वजह

दंगे में घायल हुए एक शख्स ने कहा कि दोनों समुदायों के बीच हिंसा की असली वजह राजनीतिक रंजिश है। जिस प्रेम संबंध की बात कही जा रही है, वह महज एक तात्कालिक कारण है। एक अन्य स्थानीय नागरिक ने कहा कि लड़के ने कथित तौर पर लड़की को मोबाइल पर मैसेज भेजा था और किसी ने इसकी जानकारी लड़की के पिता को दे दी थी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *