Menu Close

१६ साल के किशोर ने की थी बिलावल की वेबसाइट हैक

कार्तिक कृष्णपक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की वेबसाइट एक १६ साल के किशोर ने हैक की थी। यह दावा खुद उसने ही किया है। फेसबुक पर ब्लैक ड्रैगन नाम से उसका अकाउंट है। किशोर और उसके साथियों का एक हैकर ग्रुप है, जो यह काम करता है।

उसने कहा, “मूर्ख राजनेताओं की बयानबाजी मुझे हैकिंग करने और इन साइटों का मुंह काला करने को प्रेरित करती है। यह अपनी राय जाहिर करने का तरीका है। मेरे ख्याल से, अगर मैं पाकिस्तानी वेबसाइट हैक करता हूं तो भारतीय पुलिस को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।” पीपीपी की वेबसाइट हाल ही में हैक हुई थी।

इसके नेता बिलावल भुट्टो के मोदी विरोधी बयानों के जवाब में भारतीय हैकरों ने यह कार्रवाई की थी। उस दौरान भारत-पाकिस्तान के हैकरों में एक-दूसरे की वेबसाइटों को हैक करने का मुकाबला-सा छिड़ गया था। दोनों मुल्कों की लगभग एक दर्जन साइट्स हैक हुई थीं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *