Menu Close

बागपत (उत्तरप्रदेश) : लाउडस्पीकर को लेकर २ समुदाय के गुट भिड़े

कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

मेरठ (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दोनों समुदाय के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों समुदायों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग की गई। फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया।

बागपत पुलिस के अनुसार, बड़ौत के ढोडरा गांव में गुरुवार की रात बहुसंख्य समुदाय के धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर से चंदा मांगा जा रहा था। इस बात को लेकर धर्मांध लोगोंने इसका विरोध किया। उन्होंने लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को कहा, लेकिन बहुसंख्य समुदाय के लोगों ने आवाज कम करने से इनकार कर दिया। बस इसके बाद दोनों समुदाय के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए।

इसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसी बीच कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस वारदात में अनीस, सरताज और साजिद घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने बल का प्रयोग कर उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

स्त्रोत : न्यूज १८

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *