Menu Close

मुजफ्फरनगर : अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन जिहादी गिरफ्तार

कार्तिक कृष्णपक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कांधला थाने के अंतर्गत एक मकान में पुलिस ने हथियार बनाने वाली अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यहां से ४०० से ज्यादा पिस्तौल के पुर्जे, मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

शामली के पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि पुलिस ने शुक्रवार रात कांधला के हमराजपुर गांव के एक घर पर छापेमारी की और हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया। कांधला थाने के थाना प्रभारी पंकज वर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी करके ये बरामदगी की है।

कुमार ने कहा कि पुलिस टीम ने नियमित जांच के दौरान एक कार को रोका और पिस्तौल के १५० बैरल बरामद किए। कार में बैठे लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने घर पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में तीन लोगों सलीम, अब्दुल और परवेज को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां बनने वाले हथियार मुख्यत: हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भेजे जाते थे।

स्त्रोत : आजतक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *