Menu Close

बच्चों के हज पर प्रतिबंध लगा सकता है सऊदी अरब

कार्तिक कृष्णपक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

जेद्दाह : सऊदी अरब अगले साल से १० साल से कम उम्र वाले बच्चों के हज करने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। हाल ही में हज प्रतिष्ठानों के प्रमुखों और हज मंत्रालय के अधिकारियों के बीच हुई एक बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई। मंत्रालय के अनुसार, वार्षिक हजयात्रा के दौरान बढ़ते तापमान और लोगों की भारी भीड़ से बच्चे जोखिम में पड़ जाते हैं। इसके अलावा बच्चों के संक्रमित होने की संभावनाएं भी बहुत होती हैं।

हज मंत्रालय की क्षेत्रीय टीमों ने इस साल हज के दौरान मक्का की विशाल मस्जिद से सैकड़ों बच्चों को खोजा, जिनमें से दो-तिहाई बच्चों की उम्र छह साल से कम थी। इनमें से बहुत से बच्चे हज करने के दौरान तनाव और थकान के कारण बीमार पड़ गए। दक्षिण एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के राजनयिकों ने प्रस्ताव को सही ठहराया है, जबकि हज में बच्चों को साथ में लाने वाले हजयात्रियों का कहना है कि उनके घर में बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

स्त्रोत : पत्रिका 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *