Menu Close

ISIS के आतंकियों ने कर्मचारियों को मारने की दी थी धमकी – डिक कोस्तोलो, ट्विटर CEO

कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

सन फ्रांसिस्को – माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ डिक कोस्तोलो ने अब माना है कि आतंकी संगठन ISIS (अब इस्लामिक स्टेट) ने ट्विटर के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा, “ट्विटर द्वारा आईएसआईएस के आतंकियों के खाते हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद ही ये धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं।” कोस्तोलो ने सैन फ्रांसिस्को में आयोजित ‘वैनिटी फेयर न्यू एस्टेब्लिशमेंट समिट’ में ये बात स्वीकारी है।

कोस्तोलो ने बताया, “आतंकियों ने यह धमकी ट्विटर पर ही दी थी। ऐसी स्थिति से निपटना मुश्किल काम है, और मैंने इस मुद्दे पर कंपनी के साथ काफी समय तक बात की।” गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट अपना संदेश तेजी से पहुंचाने और फैलाने के लिए ट्विटर को बहुत प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर रहा था।

ट्विटर ने ऐसे खातों को कंपनी के सेवा नियमों का उल्लंघन बताते हुए बंद कर दिया था। कोस्तोलो ने बताया, “यह बहुत से देशों के कानूनों के खिलाफ है, जब वे ऐसा करते हैं, हम उनके खाते खोजते हैं और उन्हें बंद कर देते हैं।

लंदन की सड़कों पर हजारों आतंकी : मेयर

उधर, लंदन के मेयर बोरिस जॉन्सन का दावा है कि ब्रिटिश राजधानी की सड़कों पर हजारों संदिग्ध आतंकी घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सेवाएं इनमें से ज्यादातर पर नजरें रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम किया जा चुका है। उनकी यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब पुलिस चीफ ने सभी सुरक्षाकर्मियों को ज्यादा सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।

जॉन्सन ने बताया कि ब्रिटेन के करीब 500 लोग इस्लामिक स्टेट के आतंकियों का साथ देने सीरिया गए हैं। सर विंस्टन चर्चिल की जीवनी लिखने वाले मेयर ने कहा, “अगर युद्धकाल के प्रधानमंत्री (चर्चिल) अभी होते, तो वे इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हवाई हमलों का आदेश दे चुके होते।”

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *