Menu Close

पाकिस्तान : टीवी न्यूज चैनल पर नशे की हालत में मौलवी दे रहा था इस्लाम की शिक्षा

कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

इस्लामाबाद : इस्लाम और पाकिस्तान में शराब पीने पर पाबंदी है। और अगर शराब पिए हुए कोई इस्लामी विद्वान मिल जाए तो हंगामा होना लाजिमी है। पाकिस्तान में एक मशहूर इस्लामी शिक्षाविद् लाइव टीवी शो के दौरान नशे की हालत में अब मजाक का विषय बन गए हैं।

बीते दिनों मौलाना हाफिज ताहिर अशरफी को देर रात जिओ टीवी पर पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के इस्लामी नजरियात पर कमेंट करने के लिए बुलाया गया था। इस शो के दौरान नशे में झूम रहे थे। उन्होंने इमरान खान पर इस्लाम का अनुसरण नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो शख्स अपनी बेटी को बेटी नहीं कह सकता, वह आदमी पाकिस्तान को भी अपनी पहचान नहीं दे सकता। जिओ टीवी यह वीडियो अगले सोशल मीडिया की सुर्खी बन गया।

पाकिस्तान में यूट्यूब पर प्रतिबंध होने के कारण इसे डेलीमोशन पर पोस्ट किया गया है। १४ अक्टूबर को पोस्ट किए गए वीडियो को अब तक ३२६,३६६ लोग देख चुके हैं। फेसबुक पर इसे ४३०० बार और टि्वटर पर ४९८ बार ट्वीट किया गया।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *