Menu Close

विधायक तथा हिन्दू नेता राजा सिंह को जान से मारने की धमकी

raja_singh

गोशामहल भाजपा विधायक टी. राजा सिंह को कुछ अज्ञात लोगोंद्वारा फोनपर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है । तुलजापूर रवाना होने से पहले राजा सिंह ने धमकी भरे फोन कॉल के संबंध में पश्चिम जोन पुलिस उपायुक्त एवं गोशामहल डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त से शिकायत की ।

आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजा सिंह ने बताया की उन्हें आज जान से मारने की धमकी भरे तीन फोन कॉल प्राप्त हुए है । पहली कॉल दोपहर २.४४ बजे (अंतरराष्ट्रीय कोड +९५१२५२), दुसरी कॉल शाम ४.२० बजे (अंतरराष्ट्रीय कोड +४०१) तथा तीसरी कॉल शाम ४.२४ को (अंतरराष्ट्रीय कोड +६७४४) से प्राप्त हुर्इ । उन्होंने बताया कि स्वयं उनके द्वारा इन तीनों फोन कॉल की जांच करने पर पता चला है की यह कॉल पाकिस्तान तथा दुबर्इ से आर्इ है । धमकी देने वाला अरबी तथा टुटी-फुटी हिन्दी में बात कर रहा था । एक समुदाय विशेष के खिलाफ कार्य करने के कारण उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था । राजा सिंह ने संदेह जताया कि हाल ही में बकरीद के दौरान गौरक्षा हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों के कारण ही उन्हें इस प्रकार की धमकियां दी जा रही है । उन्होंने बताया की वे इन धमकियों से डरने वाले नहीं है, अपितु गौरक्षा के लिए वे अधिक सशक्त होकर कार्य करेंगे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *