Menu Close

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में समाप्त हो सकती है जुमे की नमाज के लिए मिलने वाली आधे दिन की छुट्टी

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में हर शुक्रवार को होने वाली आधे दिन की छुट्टी समाप्त हो सकती है। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हर शुक्रवार को सभी कर्मचारियों को जुमा की नमाज के लिए दी जाने वाली इस छुट्टी को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव के अनुसार, जुमा की नमाज पढ़ने के लिए कर्मचारियों को केवल डेढ़ घंटे की छुट्टी मिलेगी। जुमा के दिन आधे दिन की छुट्टी समाप्त होने के साथ ही नए शैक्षणिक सत्र से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सप्ताह में पांच दिन ही पढ़ाई और अन्य कामकाज होंगे।

अभी तक अलीगढ़ यूनिवर्सिटी सोमवार से शनिवार तक खुली रहती थी। शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी होती थी। इस प्रस्ताव के अनुसार, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों के प्रतिदिन काम के घंटे भी सवा घंटे की बढ़ोतरी की जाएगी। एएमयू के तारिक मंसूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार से बताया कि, सेंट्रल यूनिवर्सिटी होने के कारण एएमयू में पांच दिन ही पढ़ाई और बाकी कामकाज होते हैं इसलिए काम के न्यूनतम घंटे पूरे करने के लिए रोजाना काम के घंटे बढ़ाए जाएंगे। वीसी मंसूर ने बताया कि, नया नियम नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगा।

स्त्रोत : जनसत्ता

 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *