Menu Close

लंदन को दहलाने की फिराक में था ISIS, २६/११ जैसे आतंकी हमले की थी तैयारी

कार्तिक कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

पोर्ट्समाउथ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस

लंदन – मुंबई पर 2008 में हुए २६/११ के आतंकी हमले जैसी ही साजिश ब्रिटेन के लिए भी की गई थी। हमलावरों के निशाने पर पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और उनकी पत्नी चेरी की संपत्ति थी। इस संबंध में एक संदिग्ध आतंकी इरोल इंसीडल को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लंदन कोर्ट में पेश किया गया। वह २६ साल का है।

सरकारी वकीलों ने कोर्ट को बताया कि इंसीडल के आईफोन के वॉलपेपर पर आतंकी संगठन आईएसआईएस का झंडा था। उसके कंप्यूटर पर ‘क्लाश्निकोव’ संबंधी कोड भी मिला है। टोनी और चेरी ब्लेयर के घर का पता भी मिला था। वह कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की साजिश कर रहा था। इंसीडल ने आरोपों को गलत बताया है।

संवेदनशीलता के मद्देनजर मामले की सुनवाई बंद कमरे में हो रही है। इससे पहले ब्रिटिश पुलिस ने मंगलवार को तीन महिलाओं सहित छह संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा। इनका संबंध सीरिया के गृहयुद्ध और इराक में आतंकी हमलों से है। इन्हें लंदन के दक्षिणी तट पोर्ट्स माउथ और पश्चिमी तट फर्नवारो से पकड़ा गया है। इनकी उम्र 23 से 57 साल के बीच है। इनकी गिरफ्तारी आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

ब्रिटेन के करीब 500 युवा आतंकियों का साथ दे रहे हैं। इस्लामी स्टेट के आतंकियों के कब्जे में कुछ ब्रिटिश नागरिक भी हैं। उनके परिजनों ने कहा है कि आईएस सीधे उनसे संपर्क करे। वीडियो जारी कर उनके परिजनों की हत्या न करे।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *