कार्तिक कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६
उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में लड़की से छेडखानी को लेकर दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष के बाद एक गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी है।
नगर पुलिस अधिक्षक राजीव मल्होत्रा ने गुरुवार को बरेली में बताया है कि कल रात कक्षा नौ की एक छात्रा के साथ धर्मांध जुनैद ने छेडछाड करने की कोशिश की जिसका विरोध होने पर लड़के के साथियों ने लड़की के घर पर धावा बोल दिया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हुआ और गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने आरोपी के पिता और उसके एक दोस्त को हिरासत मे ले लिया है।
मल्होत्रा ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि आरोपी युवक जुनैद के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट तथा छेडखानी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी की कोशिश चल रही है।
स्त्रोत : समय लाईव








