Menu Close

सऊदी : शियाओं के अधिकार की मांग करने वाले धर्मगुरू को मृत्युदण्ड सुनाया

कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

शिया-धर्मगुरू : शेखर निम्र अल निम्र

रियाद : सऊदी कोर्ट ने शिया मुसलमानों को ज्यादा अधिकार देने की मांग करने वाले शिया धर्मगुरू को फांसी की सजा सुनाई है। बुधवार को उनके भाई ने ट्विटर पर ये जानकारी दी। बता दें कि दो साल पहले इस धर्मगुरू की गिरफ्तारी पर काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे। सजा के ऐलान के बाद फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो सकता है।

शेखर निम्र अल निम्र को २०११ के फरवरी महीने में कातिफ जिले से गिरफ्तार किया गया था। जिसके फौरन बाद सुन्नी नियंत्रित इस देश में विरोधी सुर तेज हो गए।

गौरतलब है कि कातिफ पहले ही सरकार विरोधी प्रदर्शन का केंद्र रहा है। लोग भेदभाव दूर करने की लगातार मांग करते रहे हैं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *