Menu Close

यवतमाल (महाराष्ट्र) : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में छात्रों को मार्गदर्शन

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा छात्रों को महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में मार्गदर्शन

छात्रों को मार्गदर्शन करते हुए समिति के श्री. दत्ता फोकमारे

यवतमाल : यहां के नगर परिषद विद्यालय (आजाद मैदान के समीप) के छात्रों को महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में मार्गदर्शन किया गया।

श्री.विवेक बेळगांवकर ने ‘क्रांति की लडाई’ इस विषय में मार्गदर्शन किया। मुख्याध्यापक श्री. शेखर गुल्हाने ने क्रांति लडाई में नेताजीद्वारा दिए गए बहुमूल्य योगदान का वर्णन किया।

हिन्दू जनजागृति समिति के श्री.दत्ता फोकमारे ने छात्रों को अपने जीवन में ‘स्वभावदोष निर्मूलन एवं गुणवृद्धि की आवश्यकता’ को विशद किया। विद्यालय के ३५ छात्रों ने इस मार्गदर्शन का लाभ उठाया। विद्यालय के अध्यापकों ने सनातन के ‘स्वभावदोष निर्मूलन एवं गुणसंवर्धन’ इस ग्रंथ की प्रशंसा की एवं उसके पांच प्रतियों की मांग की।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News